मॉडल ब्लड बैंक सेंटर के सहयोग से एमएसएमई विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Employees of MSME Development Office donated blood in collaboration with Model Blood Bank Center

मॉडल ब्लड बैंक सेंटर के सहयोग से एमएसएमई विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने किया रक्तदान

रायपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व ही एमएसएमई विकास कार्यालय (भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय), रायपुर द्वारा मॉडल ब्लड बैंक सेंटर अम्बेडकर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में एमएसएमई-विकास कार्यालय, रायपुर के योगेश कुमार सहायक निदेशक ग्रेड - 1, उमेश प्रसाद सहायक निदेशक, सौरभ चौरसिया यंग प्रोफेशनल, मिस आरती राठौर स्टेनोग्राफर, मनोज कुमार हालदार एमटीएस, निराकार विभार एमटीएस द्वारा द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मॉडल ब्लड बैंक सेंटर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।