एलन मस्क खरीद सकते हैं ये अमेरिकी कंपनी, जूनियर ट्रंप के साथ मजेदार बातचीत हो रही है वायरल

Elon Musk may buy this American company, funny conversation with Trump Jr. is going viral

एलन मस्क खरीद सकते हैं ये अमेरिकी कंपनी, जूनियर ट्रंप के साथ मजेदार बातचीत हो रही है वायरल

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। इस समय खबर आ रही है कि एलन मस्क जल्द ही अमेरिकी मीडिया नेटवर्क एमएसएनबीसी को खरीद सकते हैं। हालांकि ये खबर तब फैलना शुरू हुई जब डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने मजाकिया अंदाज में एलन मस्क को ये आइडिया दिया।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोगन नाम के अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इसल पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि एमएसएनबीसी की मूल कंपनी कॉमकास्ट केबल चैनल को बेचने की योजना बना रही है। जिसको लेकर एलन मस्क ने लिखा है कि ये मेरे पास आएं हुए अब तक का सबसे मजेदार और बेहतरीन आइडिया है। एलन मस्क को टैग की गई इस पोस्ट पर मस्क ने मजेदार तरीके से रिएक्शन भी दिया है।

एमएसएनबीसी को खरीद सकते है मस्क

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप के द्वारा जारी की गई इस पोस्ट का रिप्लाई काफी मजाकिया है। मस्क ने जूनियर ट्रंप की इस पोस्ट का जवाब देते हुए पूछा है कि इसकी कीमत कितनी रखी गई है। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने मस्क को जवाब देते हुए लिखा है कि मेरा मतलब है कि इसकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं हो सकती है। रेटिंग्स देखें। मस्क के इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर चर्चाए शुरू हो गई है। अटकलें लगायी जा रही है कि एलन मस्क जल्द ही अमेरिकी मीडिया नेटवर्क एमएसएनबीसी को खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं ये खबरें भी तेज है कि मस्क इसका नाम बदलकर एमएक्सएनबीसी भी रख सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप की पोस्ट पर जवाब देने के बाद एलन मस्क का एक और पुराना स्क्रीनशॉट भी वायरल होने लगा है। बताया जा रहा है कि एलन मस्क ने साल 2017 में ट्विटर खरीदने से पहले भी इसी तरह से उसकी कीमत पूछी थी। अब इस पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंटरनेट वायरल हो रहा है। जानकारी दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने सोशल ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया था। इसको खरीदने के बाद इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया गया है।