आज के ही दिन जन्मे थे सांई बाबा के अवतार सत्य सांई, पिता की डांट पर कर दिया ऐलान
Sai Baba's incarnation Satya Sai was born on this day, he made the announcement after his father scolded him
Sathya Sai Baba Birthday: आज देशभर में सांई बाबा के अवतार सत्य सांई बाबा का अवतरण दिवस मनाया जा रहा है आज के दिन ही बाबा के सत्य सांई रूपी का जन्म हुआ था। सत्य सांई बाबा का नाम आज भी हर कोई बड़े ध्यान से लेते है कई बार अपने चमत्कारों से तो कई बार विवादों में बाबा का नाम आता रहा है। सत्य सांई बाबा को आलोचना के लिए कई नामों से जाना जाता था। उनके भक्तों में कई सेलिब्रिटी और क्रिकेटर के नाम शामिल थे इसमें सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। बचपन में ही सत्य सांई बाबा ने अपने अध्यात्म में जाने की राह चुन ली थी इसके बाद परिवार वालों की बंदिशों के बाद भी वे अपने इस धार्मिक कार्य में संलग्न रहें। चलिए जानते है सत्य सांई बाबा का जीवन और अध्यात्म का सफर।
भटराजू परिवार में हुआ था जन्म
आपको बताते चलें कि, सत्य सांई का पहला नाम रत्नाकरम सत्यनारायण राजू था जहां पर उनका जन्म 23 नवबंर 1926 को आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी गांव में भटराजू परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनका रूझान धार्मिक गतिविधियों की ओर था। वहीं पर उनका परिवार धार्मिक लोकगीत आदि गाने बजाने वाले समुदाय से संबंधित माना जाता है, वे अपने मातापिता की पांच में चौथी संतान थे. सत्य साईं बाबा बचपन से ही बहुत असामान्य रूप से बुद्धिमान थे। वे पढ़ाई-लिखाई में जितना मन नहीं लगाते थे उतना ही वे भक्ति, संगीत और गाने और बजाने पर जोर देते थे। ऐसा कहा जाता है कि, बचपन से ही वे अपने चमत्कार दिखाते थे जिसमें बताया जाता है कि वे बचपन से ही हवा में भोजन या मिठाई पैदा कर देने जैसे चमत्कार करने में सक्षम थे।






