जिला सैनिक कल्याण के अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार देवांगन ने किया पदभार ग्रहण

District Sainik Welfare Officer Shri Jitendra Kumar Devangan took charge

जिला सैनिक कल्याण के अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार देवांगन ने किया पदभार ग्रहण

कोरिया 12 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ के माटिपुत्र रायगढ़ के निवासी लेफ्टिनेन्ट कर्नल श्री जितेन्द्र कुमार देवांगन ने 09 सितम्बर 2025 को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बैकुण्ठपुर,  में पदभार ग्रहण किया है। ये जिला रायगढ़ के प्रथम और छत्तीसगढ़ के चौथे थल सेना अधिकारी है जिनकी नियुक्ति इस पद पर हुई है। कर्नल श्री देवांगन ने कोरिया जिला एवं एम०सी०बी० जिले के समस्त भुतपूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं को राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाली नवीनतम कल्याणकारी योजनाओं, आर्थिक अनुदान को दिलवाने का संकल्प लिया है। संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में जिला कोरिया के समस्त भुतपूर्व सैनिक लाभवान्वित होंगे।