जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

District level women's sports competition concluded

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में दिखाया शानदार प्रदर्शन
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए

गरियाबंद, 05 फरवरी 2026

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के तत्वावधान में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खेल मैदान में उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बालिकाओं में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक सुदृढ़ता बढ़ाना तथा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर नगर पालिका परिष्द अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष श्री लेखराम साहू, पार्षद श्रीमती रेणुका साहू, पार्षद श्रीमती मधु देवांगन एवं अपर कलेक्टर (प्रभारी खेल अधिकारी) श्रीमती ऋषा ठाकुर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और खेल के माध्यम से वे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होती हैं। खेल के मैदान में हार-जीत तो क्षणिक होती है, लेकिन उससे मिलने वाली सीख जीवन भर साथ रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते रहने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न विकासखंडों से शामिल हुए महिला खिलाड़ियों ने तवा फेंक, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन 100 एवं 400 दौड़, रस्साकसी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग सहित अनेक खेल विधाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता 09 से 18 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दिव्या भारती प्रथम एवं द्वितीय गुंजा नेताम, 400 मीटर दौड़ में महेश्वरी प्रथम एवं द्वितीय यामिनी, तवा फेंक मंे प्रथम पुप्पाजंली धु्रव एवं द्वितीय नमिता, बैडमिंटन में प्रज्ञा साहू प्रथम एवं द्वितीय तेजश्वनी धु्रव, बैडमिंटन युगल में ख्याति साहू व प्रेरणा कश्यप प्रथम एवं द्वितीय तेजश्वनी धु्रव व दीपाली यादव, कुश्ती में चांदनी डोंगरे व चेतना नागेश प्रथम, खो-खो में विकासखण्ड फिंगेश्वर प्रथम एवं गरियाबंद द्वितीय, रस्साकसी में विकासखण्ड गरियाबंद प्रथम एवं देवभाग द्वितीय, वॉलीबॉल में विकासखण्ड गरियाबंद प्रथम एवं मैनपुर द्वितीय रही।
इसी प्रकार 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग में 100 मीटर दौड़ में हितेश्वरी धु्रव प्रथम एवं द्वितीय नोमिन धु्रव, 400 मीटर दौड़ में निर्मला प्रथम एवं द्वितीय तेजश्वरी, तवा फेंक मंे प्रथम सरिता दीवान एवं द्वितीय पूनम, बैडमिंटन में अंशु लहरे प्रथम एवं द्वितीय अंकिता, बैडमिंटन युगल में खुशी व सिमरन प्रथम, कुश्ती में पूनम मरकाम प्रथम, वेटलिफ्टिंग में खेमिन पटेल प्रथम, खो-खो में विकासखण्ड फिंगेश्वर प्रथम एवं छुरा द्वितीय, रस्साकसी में विकासखण्ड मैनपुर प्रथम एवं गरियाबंद द्वितीय, वॉलीबॉल में विकासखण्ड मैनपुर प्रथम एवं गरियाबंद द्वितीय रही। उपरोक्त जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन ब्लॉक नोडल गरियाबंद श्री संजीव साहू, ब्लॉक नोडल देवभोग श्री रमेश ठाकुर, गिरीश शर्मा, शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षकों के विशेष सहयोग से सम्पन्न कराया गया।