स्कूल मरम्मत में भ्रष्टाचार: विधायक मंडावी ने कलेक्टर को लिखा पत्र, जांच की मांग

Corruption in school repair: MLA Mandavi wrote a letter to the collector, demanding investigation

स्कूल मरम्मत में भ्रष्टाचार: विधायक मंडावी ने कलेक्टर को लिखा पत्र, जांच की मांग

बीजापुर। बीजापुर विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने जिले में स्कूल भवनों की मरम्मत में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कलेक्टर बीजापुर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विधायक मंडावी ने पत्र में बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीजापुर जिले के 84 प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए प्रति भवन ₹80,000 की दर से कुल ₹72.40 लाख की राशि स्वीकृत की थी। यह कार्य जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराया जाना था।

हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मीडिया रिपोर्टों से सामने आया है कि कई स्कूलों में मरम्मत अधूरी है, बावजूद इसके पूरी राशि आहरण करने का दबाव बनाया जा रहा है।

मंडावी ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने अपने पत्र के साथ मरम्मत के लिए चिन्हांकित स्कूलों की सूची भी संलग्न की है और मांग की है कि मामले की गहराई से जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाए।


इस प्रकरण से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।