कांकेर में धर्मांतरिताें की रैली व पोस्टर को लेकर गहराय विवादा, सर्व समाज ने किया विरोध
Controversy erupts in Kanker over a rally and posters of converts, with protests from across the community.
कांकेर। जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद और बढ़ गया है, इसी बीच 10 नवंबर को मसीह समाज ने न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में नागरिक आस्था अधिकार रैली निकालने का ऐलान किया है।
इस रैली के एक पोस्टर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल पोस्टर में सनातन धर्म के अलावा कई महापुरुषों की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिस पर सर्व समाज ने आपत्ति जताई है। सर्व समाज ने सनातन हिंदू समाज के महापुरुषों और क्रांतिकारियों की तस्वीरों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है और नरहरपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्व समाज ने विरोध व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रम पर रोक लगाने की बात कही।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी कार्यक्रम की अनुमति दी जाती है या आयोजन होता है, तो सर्व समाज उग्र आंदोलन करेगा।
वहीं दूसरी ओर धर्मांतरित समुदाय आयोजन की अनुमति के लिए एसडीएम समेत जिला प्रशासन को आवेदन देकर तैयारियां कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अब तक आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है और न ही मना किया गया है। पुलिस के अभिमत का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों की अलग-अलग बैठकें ली गई है।
इस पूरे मुद्दे पर धर्मांतरितों के प्रमुख दिग्बल तांडी ने कहा कि रैली का आयोजन करना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आंदोलन किया जाना उनका मौलिक अधिकार है, लेकिन किसी भी कार्यक्रम को रोकना मौलिक अधिकारों का हनन होगा, जो सही नहीं है।






