मतदाता सूची पर कांग्रेस का झूठ बेनकाब: गणेश अग्रवाल
Congress's lie on voter list exposed: Ganesh Agrawal
राहुल जी घुसपैठियों से अपने पक्ष में मतदान चोरी नहीं ?
बालाघाट। चुनाव आयोग द्वारा व्यापक पुनरीक्षण के तहत नई मतदाता सूची तैयार करने के लिए घर-घर जाकर गणना की जाती है। गणनाकर्ता प्रत्येक घर जाकर योग्य मतदाताओं की सूची एक निश्चित तिथि के अनुसार बनाते हैं। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए बल्कि इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। यह निर्वाचन आयोग की सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। जिससे मौलिकता सामने परिलच्छित होती है। यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी पूर्व नगर उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल ने कांग्रेस से सवाल किया है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आपकी मां जब इस देश की नागरिक नहीं थीं तो उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाया था? क्या वोट की चोरी नहीं की उन्होंने? राहुल जी! आप वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, घुसपैठियों को घुसेड़ रहे हैं, अपने पक्ष में उनसे मतदान करा रहे हैं, क्या यह वोट चोरी नहीं है? आपकी झूठी कथा बेनकाब हो गई है। तो आप विपक्ष को बरगला कर देश में अराजकता माहौल पैदा कर रहें हो। देश इस दुष्चक्र के लिए कांग्रेस को कदापि माफ नहीं करेगा। गणेश अग्रवाल ने कहा, इस मामले में देश की सर्वोच्च अदालत ने निर्वाचन आयोग की इस प्रक्रिया को सही ठहरा दिया बावजूद कांग्रेस इसका अनादर करने से बाज नहीं आ रही है। यह तो सर्वोच्च न्यायालय और संवैधानिक चुनाव आयोग का घोर अपमान है, देश इसे हरगिज भी नहीं सहेगा। जब आपको देश की संवैधानिक संस्थाओं पर ही भरोसा नहीं है तो देश के संविधान पर खाक विश्वास रहेगा। गणेश अग्रवाल ने आगे कहा, देश में अघोषित लोगों का देश में और मतदाता सूची में क्या काम? इनका मतदाता सूची से नाम और देश से पलायन देशहित में सराहनीय कदम है। जिसकी शुरुआत पहलगाम दुर्दांत हमले के बाद भारत सरकार ने तेज़ कर दी थी। जिसका समर्थन करने बजाय विरोध करना देश विरोधी कृत्य है। यह ओछी मानसिकता कांग्रेस की परिपाटी रहीं हैं। अब देश को कांग्रेस, उनके नेताओं और उसके परमच से बचके रहने की निहायत ज़रूरत है। इसमें देश की भलाई है।






