शहर के हृदय स्थल शास्त्री मार्केट सिटी कोतवाली चौक पर नाली के ऊपर लोहे का स्लैब बनाया गया था जो की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है
An iron slab was built over the drain at Shastri Market City Kotwali Chowk, the heart of the city, which has been completely damaged.
शहर के हृदय स्थल शास्त्री मार्केट सिटी कोतवाली चौक पर नाली के ऊपर लोहे का स्लैब बनाया गया था जो की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है बीच चौक में होने के कारण कई गाड़ियां उसमें गिरने से काफी लोगों को चोट आ चुकी है क्योंकि चौक में अंधेरा बना रहता है क्या नगर निगम किसी की मौत का इंतजार कर रहा है उस रोड से नगर निगम के कई अधिकारी रोज निकलते रहते हैं लेकिन उन्हें गड्ढा दिखाई नहीं देता है यातायात विभाग के द्वारा उस गड्ढे के ऊपर स्टॉपर लगाकर रखे हुए हैं जिससे आम जनता को वह गड्ढा दिख सके गड्ढा की वजह से यातायात में काफी दिक्कत आ रही है तथा विगत कुछ माह पहले शास्त्री मार्केट चौक मैं हाई मार्क्स लाइट लगी थी उसका खंबा जंग लग जाने की वजह से बीच रोड में गिर गया था वह भी आज तक नहीं लगाया गया है खंबा नहीं लगने की वजह से चौक में काफी अंधेरा बना रहता है पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है इन दोनों कार्य को अति शीघ्र करवाने की कृपा करें जिससे आम जनता की परेशानियां दूर हो सके






