चोर ने किया सरकारी स्कूल से 60 हजार का सामान चोरी
A thief stole goods worth 60 thousand from a government school
दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के डुंडेरा स्थित सरकारी स्कूल में अज्ञात चोर ने 60 हजार रूपये के माल पर हाथ साफ करते हुए प्रधान पाठक के रूम से टीवी, लैपटॉप और स्टोर रूम से इंडक्शन सहित कई सामानों की चोरी कर लिया। प्रधान पाठक ने चोरी की रिपोर्ट उतई थाना में दर्ज करा दी है।
पुलिस जांच शुरू कर चोर की तलाश में जुट गई है। उतई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला डुण्डेरा की प्रधान पाठिका उर्वशी शर्मा बताया कि 29 मई की सुबह अपने स्टाफ के साथ स्कूल पहुंची तो देखा कि स्टोर रूम का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था।
अंदर प्रधान पाठक के कक्ष में रखा स्मार्ट टीवी, डेल कंपनी का लेपटाप, स्टाफ रूम में रखे इंडक्शन बजाज कंपनी का एवं स्टोर रूम में रखे स्वछता सामाग्री किसी ने चुरा ली। 28 व 29 मई की रात को अज्ञात चोर ने सामान चुराया है। कुल 60 हजार रुपए का सामान चोरी किया गया। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






