हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालोद में निकली विशाल बाईक रैली
A huge bike rally was organised in Balod under the Har Ghar Tiranga Abhiyan
कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और आमजन हुए शामिल
बालोद। ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में देश भक्ति से प्रेरित विभिन्न गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम से तिरंगा बाईक रैली की शुरूआत हुई। जो कि बालोद नगर के स्टेडियम से नया बस स्टैण्ड, जय स्तंभ चैक, घड़ी चैक होते हुए वापस स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस बाईक रैली में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, एडीशनल एसपी अशोक जोशी सहित बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर बाईक चलाया और बाईक में तिरंगा लगाकर इस रैली को देश भक्ति से सराबोर बनाया। इस दौरान देश भक्ति से परिपूर्ण गाने और नारे लगाए गए।






