नशेड़ी ने किशोर के पेट पर घोंपा चाकू

A drug addict stabbed a teenager in the stomach

नशेड़ी ने किशोर के पेट पर घोंपा चाकू

कोरबा। नशे में एक युवक ने अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बालकोनगर थाना अंतर्गत आजाद नगर निवासी संजय यादव (34) के घर रविवार शाम 7.30 बजे उसका 15 वर्षीय मौसेरा भाई पहुंचा था। इस दौरान संजय के घर के पास वार्ड के तेलगू मोहल्ले का क्रिस्टल निकलसन (29) नशे में लोगों से गाली-गलौज कर रहा था।

उसने किशोर पर एकाएक अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। घटना में किशोर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। पुलिस ने मुखबिर की मदद से आरोपी निकलसन की जानकारी जुटाई। इसके आधार पर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।