राज्य कर्मचारी संघ मप्र भोपाल इकाई की बैठक संपन्न:पुरानी पेंशन और पदोन्नति शुरू करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन मंगलवार को

वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन लागू करने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन ही सही, पदोन्नति शुरू करने और कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान डीए व महंगाई राहत देने सहित 25 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मंगलवार को प्रदेशभर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा। इस सिलसिले में रविवार को संघ की भोपाल जिला शाखा की बैठक हुई, जिसमें 55 विभागों के कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। संघ के जितेंद्र शाक्य ने बताया कि प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने सभी जिला इकाईयों से अपील की कि मंगलवार को जिला स्तर पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपें। वहीं प्रवक्ता डाॅ. अनिल भार्गव ने बताया कि संघ की मांगों का एक ज्ञापन भी तैयार किया है, जो सभी जिला इकाई सौंपेंगी। बैठक में जिला मध्य प्रदेश वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, कोषाध्यक्ष केबी मेवाड़े, राजकुमार चंदेल, राजकुमार गुप्ता, जितेंद्र शाक्य, राम सक्सेना, संदीप जैन आयुष, संजय शर्मा, रज्जू रैकबार, रवि गटकने, प्रकाश मेहरा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।