ढाबे में बंधक बना कर युवती से गैंग रेप:सतना से लापता हुई थी, बदहवास हालत में मैहर के अमदरा में मिली

सतना से लापता हुई एक युवती को ढाबे में बंधक बना कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदहवास हालत में युवती मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र में मिली। रात भर चली तफ्तीश और मेडिकल के बाद उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से शनिवार की शाम लापता हुई युवती रविवार दोपहर बदहवास और अर्धनग्न हालत में मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत ग्राम कुसेड़ी स्थित उन्नयन केंद्र पहुंची थी। उस वक्त एक युवक उसका पीछा कर रहा था जबकि दूसरा बाइक लेकर छिपा बैठा था। जिस वक्त युवती उन्नयन केंद्र पहुंची वहां कृषि विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। उसकी हालत देख कर जब वहां मौजूद लोगों ने उससे पूछा तो युवती ने बताया कि वह सतना की है, उसके साथ ढाबे में दुष्कर्म किया गया है। उसे बंधक बना कर रखा गया था। ट्रक वाले को सौंपने की बात चल रही थी
युवती ने बताया कि रात भर में 6 बार दुष्कर्म करने के बाद उसे किसी ट्रक वाले को सौंपने की बात चल रही थी। जिसे सुनकर वह टॉयलेट के बहाने बाउंड्री कूद कर भाग निकली। नदी के पास उसे एक ऑटो रिक्शा मिला। जिसमें सवार लोग कुसेड़ी आ रहे थे जो उसे यहां ले आए। एक युवक वहां भी उसका पीछा करते हुए आ पहुंचा। युवती ने युवक की तरफ इशारा करते हुए लोगों को बताया कि गलत काम करने वालों में वह भी शामिल था। युवती के प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने के वक्त वहां मौजूद रहे बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश तिवारी ने बताया कि जब युवक से पूछताछ हुई तो उसने युवती को अपनी मौसी की लड़की और मानसिक विक्षिप्त बता दिया। इसी दौरान पता चला कि एक लड़का मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पास बाइक लेकर छिपा था। उसे कुछ लोगों को भेज कर पकड़वाया गया, उसे भी देखते ही युवती ने बताया कि इसने गलत काम किया है। महेश तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी अमदरा टीआई संजय दुबे और सतना एसपी आशुतोष गुप्ता को दी गई। अमदरा पुलिस आई और युवती तथा दोनों युवकों को ले गई। मां को लेकर देर रात पहुंची सिविल लाइन पुलिस
मामला सतना एसपी के संज्ञान में आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने रिकार्ड खंगाले तो पता चला कि उसकी गुमशुदगी रविवार की दोपहर ही दर्ज कराई गई थी। वह शनिवार को प्रदर्शनी देखने निकली थी। इस दौरान उसने किसी और के फोन से बात कर बताया था कि वह बस स्टैंड के पास है। लेकिन फिर लौट कर घर नहीं पहुंची। अमदरा पुलिस से युवती के कुसेड़ी में मिलने की जानकारी मिलने के बाद देर रात सिविल लाइन पुलिस युवती की मां को लेकर अमदरा पहुंची। मैहर से महिला पुलिस अधिकारी को भी अमदरा भेजा गया। युवती का मेडिकल कराया गया तो उसमे उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। सतना सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने दैनिक भास्कर को बताया कि युवती के साथ रेप की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को सतना ले आया गया है। दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है जबकि 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।