अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत:आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर शव रखकर किया चक्काजाम

जिले के ब्यावरा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। यहां अज्ञात वाहन ने सड़क पास कर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना आगरा-मुंबई हाईवे के अरन्या जोड़ की है। यहां शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय लक्ष्मीनारायण सौंधिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और इस खतरनाक मोड़ पर अंडरब्रिज बनाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और अंडर ब्रिज न होने के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। शव को एम्बुलेंस से ब्यावरा अस्पताल भेजा गया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।