विश्व सायकल दिवस एक जून को, निकलेगी सायकल रैली

World Bicycle Day on June 1, a bicycle rally will be held

विश्व सायकल दिवस एक जून को, निकलेगी सायकल रैली

धमतरी। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व सायकल दिवस के अवसर पर एक जून, रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली स्थानीय गांधी चौक धमतरी से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज होते हुए देवश्री टॉकीज रोड, शिवचौक, सेंचुरी गार्डन से पुन: गांधी चौक में समाप्त होगी।

सायकल रैली में जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधियों को शामिल होने की अपील खेल अधिकारी ने किया है, ताकि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूमेंट को आगे बढ़ाया जा सके।