वॉक इन इंटरव्यू 29 अगस्त को

Walk in interview on 29th August

वॉक इन इंटरव्यू 29 अगस्त को

धमतरी 22 अगस्त 2025 जिले में संचालित पीएमश्री स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं में संगीत प्रशिक्षक पदों के लिए एक निश्चित मानदेय पर कार्य करने की स्वीकृति राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर से मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत पद के लिए 29 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू, बीआरसी कार्यालय रूद्री रोड, धमतरी में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक, निर्धारित आवेदन पत्र के साथ वॉक इन इंटरव्यू में उपस्थित होंगे। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।