रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

Various competitions organized during Silver Jubilee

रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, 22 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में रजत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिता तथा मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत जिले के ग्राम कोलर, अंतागढ़, तहकाल, कोदागांव, सरंड़ी, हिमोड़ा, छोटेधौसा, कलेपरस, चंदेली, किशनपुरी, तेलगरा, उसेल, चारगांव, पानीडोबीर, कोयलीबेड़ा और संगम में रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में बालिकाओं के मध्य वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं रैली के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।