प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया किशोर न्याय बोर्ड व बालिका गृह का निरीक्षण

The Chief District and Sessions Judge inspected the Juvenile Justice Board and the Girls' Home.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया किशोर न्याय बोर्ड व बालिका गृह का निरीक्षण

सिंगारभाट में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 फरवरी 2026

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर श्री संजीव कुमार टामक द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, कांकेर एवं बालिका गृह, सिंगारभाट का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बच्चों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य, न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकार, परामर्श एवं पुनर्वास की व्यवस्था, बाल संरक्षण तंत्र, बाल कल्याण समिति की भूमिका, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक विकास, डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें गुड टच बैड टच, चाइल्ड लाइन 1098, शिक्षा का महत्व तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में समझाया गया। इसके अलावा बच्चों को 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक एवं कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए नियमित रूप से समाचार पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में जानकारी दी गई। शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन तथा बालिका गृह के बालक-बालिकाएं एवं विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।