छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष ने की राज्यपाल से सौजन्य भेंट

Vice President of Chhattisgarh Tea Merchants Association made a courtesy call on the Governor

छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष ने की राज्यपाल से सौजन्य भेंट

रायपुर, 22 मई 2026

राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चौम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार बागड़ोदिया ने सौजन्य भेंट की।

         श्री बागड़ोदिया ने बताया कि वे वर्ष 1964 से कोलकाता की टी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में वे रायपुर में चाय व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय हैं।मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चाय की खेती के संभावनाओं की जानकारी दी। 

        राज्यपाल ने असम के चाय बागानों की तर्ज पर प्रदेश में भी चाय उद्योग के विकास के लिए विस्तार से चर्चा की और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।