हैंडपंप मरम्मत से सरभोका के ग्रामीणों को मिली सुविधा
The villagers of Sarbhoka got convenience due to repair of hand pump.
रायपुर, 06 मई 2026

भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत सरभोका स्थित मिशन पारा में खराब पड़े हैंडपंप का मरम्मत कार्य पूर्ण किया गया।
विभाग द्वारा बंद एवं खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर पुनः चालू किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उक्त हैंडपंप के सुचारु होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से तत्काल राहत मिली है तथा दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। विभाग द्वारा जिलेभर में पेयजल स्रोतों की सतत निगरानी, नियमित निरीक्षण तथा आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय प्राथमिकता से सुनिश्चित किए जा रहे हैं।






