जांच दल ने 156 क्विंटल धान का अवैध भण्डारण होने पर सील किया दुकान

The investigation team sealed the shop for illegal storage of 156 quintals of paddy.

जांच दल ने 156 क्विंटल धान का अवैध भण्डारण होने पर सील किया दुकान

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 दिसंबर 2025 समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान के भंडारण, परिवहन आदि पर जांच दलों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान रूपनडांड तरई गांव स्थित सरोधन सिंह के दुकान में 391 बोरी लगभग 156 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जांच में संतोषप्रद दस्तावेज के अभाव तथा अवैध भंडारण के कारण दुकान को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल की उपस्थिति में सील कर ग्राम कोटवार रेवालाल की सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ दिया गया है।