समाधान शिविर 12 मई को ग्राम कोडार में आयोजित
Solution camp organized in village Kodar on 12th May
महासमुंद । जिले में सुशासन तिहार का तीसरा और अंतिम चरण 30 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 49 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 5 मई से अब तक जिले में 12 समाधान शिविर का आयोजन किया गया है।
आगामी समाधान शिविर 12 मई को महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोडार ग्राम पंचायत कौवाझर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 13 मई को 4 स्थानों पर शिविर आयोजित है। जिसमें पिथौरा विकासखंड अंतर्गत पिरदा हाई स्कूल भवन में, बसना अंतर्गत ग्राम बरोली पूर्व माध्यमिक शाला में, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरीपठारीमुडा में तथा सरायपाली विकासखंड अंतर्गत हाई स्कूल सिंघोड़ा में समाधान शिविर का आयोजन होगा।






