उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा कार्यक्रम

Tour program of Deputy Chief Minister Arun Saw

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा कार्यक्रम

महासमुंद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 11 मई को जिला महासमुंद, कोमाखान के दौरे पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 10:00 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:00 बजे कोमाखान ग्राम पंचायत घोयनाबहारा में आदर्श सामूहिक विवाह की स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 01:00 बजे वे ग्राम पंचायत घोयनाबहारा से विश्राम गृह पिथौरा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे बसना विकासखंड के ग्राम बोहारपार में कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे तथा दोपहर 3:30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।