भोजपूरी फिल्म शहनाई की शूटिंग मुहुर्त के साथ आजमगढ में शुरू

Shooting of Bhojpuri film Shehnai begins in Azamgarh with Muhurta.

भोजपूरी फिल्म शहनाई की शूटिंग मुहुर्त के साथ आजमगढ में शुरू

लखनउ । इन दिनों यूपी के आजमगढ में भोजपूरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर सूरज गिरी के निर्देशन में बनने वाली भोजपूरी फिल्म शहनाई की शूटिंग बडे ही जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज गिरी ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस फिल्म की शूटिंग  25 जून को मुहुर्त के साथ ही आजमगढ में प्रारंभ हो गया। इसके निर्माता गिरिराज सिंह एवं प्रशांत सिंह है।

फिल्म शहनाई में जहां हिरो की भूमिका राजू सिंह एवं हिरोईन श्रुति राव है। इसके अलावा इसके प्रमुख कलाकारों में माही जी, जय प्रकाश सिंह, अपर्णा मलिक के अलावा भोजपूरी फिल्म जगह के अन्य कई बडी हस्तियां इसमें अपनी महती भूमिका निभा रहे है जबकि कमेडी का का तडका इसमें कमेडियन साहब लालधारी सिंह लगाने जा रही है। फिल्म के निर्माता द्वय गिरिराज सिंह एवं प्रशांत सिंह ने बताया कि इसमें निर्देशक सूरज गिरी के साथ सहायक निर्देशक के रूप में समीर इनाम अली, एवं अजीत सरसोलाल, मुस्कान कर रहे है। जबकि स्टोरी, स्क्रीन प्ले और डायलॉग मनी भारती का है। इसके मेकपमैन जहां प्रकाश जैसवाल है, वहीं पूरे फिल्म को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य जाने माने कैमरामैन प्रमोद पाण्डेय कर रहे है।