सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से भारत बना सशक्त व आत्मनिर्भर : धरमलाल कौशिक
Service, good governance and welfare of the poor made India strong and self-reliant: Dharamlal Kaushik
कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, जिला कवर्धा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को 'संकल्प से सिद्धि' का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया।
धरमलाल कौशिक ने कहा, “मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा को संकल्प, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। यही है नया भारत, जिस पर आज पूरा विश्व विश्वास कर रहा है।” उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन, योजनाओं की सीधी डिलीवरी और जनकल्याण के ठोस प्रयासों ने भारत को आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती दी है।
गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम
धरमलाल कौशिक ने बताया कि 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 11 करोड़ किसानों को ₹3.7 लाख करोड़ का प्रत्यक्ष लाभ, 4 करोड़ पक्के घर और 15 करोड़ घरों में नल से जल जैसी योजनाएं सरकार की गरीब केंद्रित नीतियों का प्रमाण हैं।
विकास की रफ्तार: विज्ञान, सुरक्षा और अधोसंरचना
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता और गगनयान मिशन की तैयारी भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रतीक है। रक्षा क्षेत्र में भारत अब सैन्य सामग्री आयातक नहीं, निर्यातक बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “भारत अब किसी भी आतंकी ठिकाने पर सटीक वार कर सकता है और अपने सैनिकों को सुरक्षित वापस ला सकता है।”
गांवों तक पहुंची विकास की रोशनी
99% गांवों को सड़क कनेक्टिविटी
प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के घर
142 करोड़ पौधे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत – ये आंकड़े धरातल पर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
भविष्य की दृष्टि: 2047 तक आत्मनिर्भर भारत
धरमलाल कौशिक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। हर भारतीय आज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।”
कार्यक्रम का संचालन संकल्प से सिद्धि अभियान के संयोजक जसविंदर बग्गा ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, रामकुमार भट्ट, अनिल ठाकुर भी मंच पर उपस्थित रहे। संतोष पटेल, सविता ठाकुर, अशोक चंद्रवंशी, मुकेश ठाकुर सहित भाजपा की जिला टीम ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।






