कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जवाबदेही के साथ करें सेक्टर अधिकारी : कलेक्टर
Sector officers should perform their duties with full accountability: Collector
सेक्टर अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रियाओं को हैंड्स ऑन कर समझा
अम्बिकापुर। जिला पंचायत सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर की उपस्थिति में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत ई.व्ही.एम. तथा मतपत्र से मतदान कराने, मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मतदान दलों के रवाना होने से लेकर मतदान प्रक्रिया, सीलिंग प्रक्रिया, मतगणना के संबंध में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर आरके मिश्रा, एसएन पांडे, दीपक कुमार, अनिल सिन्हा द्वारा निर्वाचन प्रक्रियाओं की बिंदुवार जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन नोडल अधिकारी गिरीश गुप्ता एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर भोसकर ने निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संचालन करने एवं चुनावी प्रबंधन की बारीकियों को समझने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित हर पहलुओं को समझने कहा। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जवाबदेही के साथ करने कहा। साथ ही मास्टर ट्रेनरों को हैंड्स ऑन कर निर्वाचन प्रक्रियाओं को अवगत कराने कहा।






