त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

Returning and Assistant Returning Officers appointed for three-tier Panchayat by-elections

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर 23 अप्रैल 2026 त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 तथा 21(1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
    जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत कांकेर के लिए तहसीलदार कांकेर श्री पुष्पराज पात्र को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर श्री अश्वनी यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंच के लिए) नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत चारामा हेतु तहसीलदार चारामा श्री सत्येन्द्र शुक्ला को रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा श्री गोपाल सिंह कंवर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (सरपंच एवं पंच के लिए) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए तहसीलदार श्री पौरस वेंताल को रिटर्निंग ऑफिसर और सीईओ जनपद पंचायत नरहरपुर श्री बी.आर. सुखदेवे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंच के लिए), जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के लिए तहसीलदार श्री सुरेन्द्र उर्वशा को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर श्री जी.एसल. चुरेन्द्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंच के लिए), जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल हेतु तहसीलदार श्री कुलदीप ठाकुर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल श्री सुरेन्द्र बंजारे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंच के लिए) तथा जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के लिए तहसीलदार पखांजूर श्री केतन भोयर को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के सीईओ श्री उदय प्रकाश नाग को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (सरपंच तथा पंच के लिए) नियुक्त किया गया है।