कोण्डागांव : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि
Kondagaon: Financial assistance of Rs 4 lakh to the heir of a natural disaster victim
कोण्डागांव 11 दिसम्बर 2025
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा मर्दापाल तहसील के ग्राम हांदापाल निवासी गिंजरूराम कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी फूलमती कश्यप को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।






