ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पहल

Initiative towards conservation and modernization of the historic JRD Multipurpose School

ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पहल

 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने स्कूल का  किया अवलोकन 

रायपुर,   मई 2026

ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पहल

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज दुर्ग गांधी चौक स्थित शहर के सबसे पुराने एवं ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अवलोकन किया। देश की आजादी से पूर्व स्थापित इस विद्यालय से दुर्ग शहर की कई पीढ़ियों की भावनात्मक स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं। अवलोकन के दौरान विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति, उसके संरक्षण एवं आवश्यक विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।  विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण अवस्था  को उसके मूल स्वरूप एवं ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पहल

          अवलोकन के दौरान विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लास, आवश्यक अधोसंरचना विकास एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए “सुपर-30” योजना अंतर्गत विशेष कोचिंग एवं मार्गदर्शन व्यवस्था प्रारंभ करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि दुर्ग के विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें।

            स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु संकल्पित है तथा शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।