झांकियों में वन विभाग को प्रथम और शिक्षा एवं आदिवासी विभाग को मिला द्वितीय, तृतीय स्थान
In tableaus, Forest Department got first place and Education and Tribal Department got second and third place
मार्च पास्ट में जिला महिला पुलिस बल रहा अव्वल
दंतेवाड़ा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों के द्वारा प्रदर्षित झांकियों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ’’निक्षय निरामय’’ के तहत छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान थीम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ’’जल ही जीवन है’’, आदिवासी विकास विभाग बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर ’’दंतेवाड़ा फागुन मडई ’’, महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम, पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु संगणना, शिक्षा विभाग द्वारा उल्लास अभियान, और वन विभाग द्वारा वन एवं पषु संरक्षण पर आधारित नयनाभिराम झांकियां प्रदर्शित की गयी। इस प्रकार इनमें उत्कृष्ट झांकियों को पुरस्कृत करने के क्रम में वन विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला। जबकि शिक्षा विभाग की झांकी को दूसरा तथा आदिवासी विकास विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित मार्च पास्ट में जिला महिला पुलिस बल प्रथम स्थान पर रहा जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दंतेवाड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जिला पुलिस पुरूष बल को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके साथ ही शस्त्र रहित मार्च पास्ट में एनसीसी‘‘ को प्रथम पुरस्कार, ‘‘नगर सैनिक दंतेवाड़ा‘‘को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।






