दिव्यांग उषा बाई ने किया मतदान, जागरूकता का दिया संदेश
Divyang Usha Bai casted her vote and gave a message of awareness
महासमुंद। लोकतंत्र के महापर्व में हर नागरिक की भागीदारी अहम होती है। इसी कड़ी में महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 की दिव्यांग मतदाता उषा बाई कन्नौजे ने मतदान कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला गुडरुपारा स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
उषा बाई कन्नौजे शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद मतदान केंद्र तक पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान केंद्र में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी मदद की और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मतदान करने की सुविधा दी।
मतदान के बाद उषा बाई ने कहा, “मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे अपने वोट का उपयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।“ उनके इस जज्बे को देखकर अन्य मतदाता भी प्रेरित हुए। प्रशासन की ओर से भी दिव्यांग मतदाताओं को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई थी, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।






