दंतेवाड़ा : पूर्व पंचायत सचिव को लंबित वसूली प्रकरण के अंतर्गत न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के दिए निर्देश
Dantewada: Former Panchayat Secretary directed to appear before the Sub-Divisional Magistrate's office in connection with the pending recovery case.
17 दिसंबर तक उपस्थित होगा पूर्व पंचायत सचिव
दंतेवाड़ा, 12 दिसंबर 2025 कार्यालय उप संचालक पंचायत द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार पंचायत निधि की राशि वसूली हेतु श्री मदन सिंह ठाकुर भूतपूर्व सचिव जंगमपाल जनपद पंचायत कटेकल्याण के द्वारा ग्राम पंचायत जंगमपाल में पंचायत कोष की राशि वर्ष 1996-97 में कुल बकाया राशि 45490.00 जमा राशि नहीं किये जाने से वसूली प्रकरण न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी दंतेवाड़ा में लंबित है। अतः इस संबंध में श्री मदन सिंह ठाकुर भूतपूर्व सचिव जंगम पाल जनपद पंचायत कटेकल्याण को 17 दिसंबर 2025 प्रातः 11 बजे या इसके पूर्व न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी दंतेवाड़ा में उपस्थित होने के आदेश दिए गए है।






