मंडला में दैनिक वेतनभोगी, प्राइवेट बैंक का मालिक है, जबलपुर EOW टीम की दबिश, 37 लाख रुपए गबन के मामले में जमानत पर है

Daily wage earner in Mandla is the owner of a private bank, Jabalpur EOW team raided, he is on bail in the case of embezzlement of Rs 37 lakh

मंडला में दैनिक वेतनभोगी, प्राइवेट बैंक का मालिक है, जबलपुर EOW टीम की दबिश, 37 लाख रुपए गबन के मामले में जमानत पर है

जबलपुर/मंडला. एमपी के मंडला में नगर परिषद बिछिया में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शिव झारिया प्राइवेट बैंक का मालिक निकला. इस बात का खुलासा जबलपुर से पहुंची आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम की दबिश में खुलासा हुआ है. EOW की टीम ने शिव झारिया के घर व आफिस में दबिश दी है.

EOW के अधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद बिछिया में दैनिक वेतनभोगी के पद पर कार्यरत शिव झारिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी. जिसकी जांच के बाद EOW की टीम ने उसके घर पर आफिस में छापा मारा. जांच के दौरान पता चला कि शिव झारिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का लम्बे समय से संचालन कर रहा है. जांच टीम को यह भी जानकारी लगी कि शिवकुमार झरिया पूर्व में मंडला जिले के मोहगांव जनपद (मनरेगा) में कैशियर था. वहां आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के बीच उसे नौकरी छोडऩी पड़ी. इसके बाद वह बिछिया नगर परिषद में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा है.

यहां शिकायत के बाद जिला स्तरीय जांच टीम ने परिषद के दो वित्तीय वर्षों के लेखा जोखा की जांच की थी. जांच में करीब 37 लाख रुपयों का गबन सामने आया था. जिसकी बिछिया थाने में FIR दर्ज की गई. इस मामले में शिवकुमार झरिया सह आरोपी है और वर्तमान में जमानत पर है. टीम में EOW के 4 DSP, 4 इंस्पेक्टर, एक SI सहित 17 सदस्यों की टीम ने सुबह 5 बजे के लगभग छापा मारा है. जिसमें प्रशासन के दो राजपत्रित अधिकारी, एक डाक्टर, मेडिकल टीम व जिला पुलिस के अधिकारी उपस्थित है. जांच टीम को शिव झारिया के घर व आफिस से और भी जमीनों से लेकर मकान, सोने, चांदी के जेवर, चार पहिया वाहनों क ी जानकारी भी मिली है. EOW की टीम की जांच अभी जारी है जिसमें और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.