बिहार के रुझानों से भाजपाई गदगद
BJP elated with Bihar trends
रायपुर/बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुक्रवार सुबह से शुरू हो चुकी है। रुझाानों में भाजपानीत एनडीए महागठबंधन को जबरदस्त बढ़त दिखाई दे रही है। इस बढ़त से छत्तीसगढ़ के भाजपाई भी गदगद हैं। क्योंकि यहां के भी कई विधायकों और मंत्रियों की ड्यूटी भाजपा ने बिहार में लगाया था।
बिहार के रुझाानों पर अब छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी की ओर से बिहार चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर बनाये जाने पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल को बोलने के अंदाज को ठीक करना चाहिए। प्रभावशाली नेता बनना है तो अपने बोलने का अंदाज सही करना चाहिए। हर जगह लाठी लेकर सबकी भैंस समझने से प्रभाव नहीं बनता है।






