बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग
Big police operation against Naxalites in Bijapur, two Naxalites killed in the encounter, intermittent firing
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला के उसूर, बासागुड़ा और पामेड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में अब तक पीएलजीए के दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं मौके से स्वचलित (SLR) हथियार भी बरामद हुए हैं। हालांकि मुठभेड़ में सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की हताहत की सूचना नहीं है। जवान लगातार सतर्कता बरत रहे हैं और नक्सली हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।
उसूर, बासागुड़ा और पामेड़ के क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। नक्सली गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक संयुक्त टीम शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे इस क्षेत्र में रवाना हुई थी।






