भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के सामान सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
Big action by Bhatgaon police: 4 accused arrested along with stolen goods
भटगांव। भटगांव थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे करीब 80 हजार रुपए मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल, सबमर्सिबल पंप और तीन बैटरियां जब्त की हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर की गई। अपराध पर लगाम कसने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी:
मणिकांत साहू उर्फ राजू साहू (30 वर्ष), रायकोना, थाना सरसींवा
दावेद कुमार केवट (20 वर्ष), चिकनीडीह
महेश्वर चंद्र (19 वर्ष), चिकनीडीह
अनुराग साहू (20 वर्ष), धोबनी, थाना सरसींवा
ऐसे हुआ खुलासा:
मुखबिर की सूचना पर ग्राम धोबनी में रेड कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी का सामान मणिकांत साहू के पास छिपाने की बात कबूली। मणिकांत के घर से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, पुराना सबमर्सिबल पंप और तीन बैटरी बरामद की गईं। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक वीणा यादव, सउनि बलिराम निराला, प्रधान आरक्षक युधिष्ठिर धीरहे, महिला प्रधान आरक्षक नीलम रत्नाकर सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भटगांव पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश है।






