भेद भरम के एक्टर प्रणव मिश्र ने बताई सुपरनैचुरल एनकाउंटर से जुड़ी सच्ची घटना; इमरजेंसी लैब तक पहुँचना हो गया था मुश्किल

Bhed Bharam actor Pranav Mishra told a true incident related to supernatural encounter; it became difficult to reach the emergency lab

भेद भरम के एक्टर प्रणव मिश्र ने बताई सुपरनैचुरल एनकाउंटर से जुड़ी सच्ची घटना; इमरजेंसी लैब तक पहुँचना हो गया था मुश्किल

भेद भरम के एक्टर प्रणव मिश्र ने बताई सुपरनैचुरल एनकाउंटर से जुड़ी सच्ची घटना; इमरजेंसी लैब तक पहुँचना हो गया था मुश्किल

मुंबई, जनवरी, 2025: वर्ष 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म द केरला स्टोरी, जिसने 303 करोड़ की कमाई कर साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम किया, का नेतृत्व प्रणव मिश्र ने किया था। अब प्रणव ने निर्देशक-निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के साथ एक नई रोमांचक परियोजना भेद भरम पर काम किया है, जो वर्तमान में दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही है। इस सीरीज़ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी के साथ यह अपने समय की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई है।

विपुल अमृतलाल शाह और आशिन शाह द्वारा निर्मित, यह मनोरंजक क्राइम थ्रिलर हरि किशन मेहता के इसी नाम के लोकप्रिय गुजराती उपन्यास पर आधारित है। यह शो अपराध, डरावनी और अलौकिक एलिमेंट्स को जोड़ता है, जिसमें प्रणव ने एक चुनौतीपूर्ण मुख्य भूमिका निभाई है, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वास्तविक जीवन के सुपरनैचुरल एक्सपीरियंस पर विचार करते हुए, प्रणव ने वर्ष 2007 की एक डरावनी कहानी साझा करते हुए कहा, "मेरी माँ जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती थीं। लगभग 3 बजे, मुझे इमरजेंसी लैब से कुछ रिपोर्ट्स एकत्र करनी थी। इमरजेंसी लैब और न्यूरो यूनिट के बीच 150-200 मीटर का रास्ता तय करना था। जैसे ही मैं वहाँ से गुजरा, मैंने कुछ आवाजें सुनीं, ऐसा लग रहा था जैसे डॉक्टर बात कर रहे हों और हँस रहे हों।''

उन्होंने कहा, "जब मैं इमरजेंसी लैब के लिए बाईं ओर मुड़ा, तो आवाज़ें तेज़ हो गईं। आगे ढलान थी, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर स्ट्रेचर पर मरीज़ों को ले जाने के लिए किया जाता था। अजीब बात है, जैसे-जैसे मैं करीब जा रहा था, आवाज़ें भी तेज़ होती जा रही थीं। लेकिन जब मैं अंततः इमर्जेंसी लैब में पहुँचा, तो शोर अचानक बंद हो गया।"

प्रणव ने कहा, "अगली सुबह, मैंने सुरक्षा गार्ड्स को इसके बारे में बताया। उन्होंने मुझे बताया कि अस्पताल में ऐसी सुपरनैचुरल घटनाएँ आम हैं। कुछ लोगों ने डॉक्टरों के एक समूह को खाली हॉल में बातचीत करते हुए देखने का भी दावा किया है। इन घटनाओं के कारण, अस्पताल के पास एक मंदिर बनाया गया था।"

उन्होंने बताया कि जब से मैंने भेद भरम की शूटिंग शुरू की है, मेरी माँ मुझसे मज़ाक करती रहती हैं और कभी-कभी वीडियो कॉल पर पूछती है कि मेरी कार में मेरे पीछे कौन बैठा है, जबकि मेरे आसपास कोई भी नहीं होता है।

द केरला स्टोरी के अलावा, प्रणव ने एक अभिनेता के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खासतौर पर, पिछले साल दूरदर्शन के लोकप्रिय शो स्वराज में उन्होंने साहसी क्राँतिकारी स्वतंत्रता सेनानी अजीमुल्ला खान का जीवंत किरदार निभाया, जिसने दर्शकों का दिल जीता और उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाई।