रायपुर में बांग्लादेशी पति-पत्नी गिरफ्तार
Bangladeshi couple arrested in Raipur
रायपुर। टिकरापारा के धर्मनगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे बांग्लादेशी परिवार को मुखबिर की सूचना पर टिकापारा पुलिस ने आज परिवार सहित गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी दस्तावेज के जरिए वह यहां अंडा ठेला लगाकर जीवन यापन करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद दिलावर खान और उसकी पत्नी परवीन बेगम को बच्चों के साथ धर्मनगर इलाके में किराए के मकान लेकर रहा रहे गिरफ्तार किया। वह मूलत: मुख्तारपुर, थाना मुंशीगंज, बांग्लादेश का मूल निवासी है और यहां रहकर अंडा ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।






