Aashram 3 में पम्मी पहलवान के बाबा निराला यूं हीं नहीं हैं दीवाने

Baba Nirala is not crazy about Pammi Pahelwan in Aashram 3 without any reason

Aashram 3 में पम्मी पहलवान के बाबा निराला यूं हीं नहीं हैं दीवाने

इंदौर। आश्रम पॉपुलर वेबसीरीज में से एक है। इसके तीनों सीजन काफी सफल रहे थे। अब इसके तीसरे सीजन का पार्ट-2 भी रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार की कहानी में सस्पेंस कूट-कूटकर भरा गया है।

2020 में रिलीज हुए पहले सीजन से ही दर्शन इस वेबसीरीज से जुड़ गए थे। इसमें बाबा निराला का मुख्य किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। उनको इस अवतार में देखकर फैंस चौक गए थे। इस वेबसीरीज ने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दी।