अवैध धान निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर 67 क्विंटल अवैध धान जब्त

Administration on alert mode for illegal paddy monitoring, 67 quintals of illegal paddy seized

अवैध धान निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर 67 क्विंटल अवैध धान जब्त

सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत राज्य के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

धान खरीदी केंद्रों में बिचौलियों की निगरानी और  निरंतर जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके लिए अलग अलग विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। जिसके तहत जिले के सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट पर अधिकारियों के द्वारा धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में बुधवार को अवैध धान परिवहन की सूचना मिलते ही 26 नवंबर 2024 की रात्रि में कोंटा मंडी के अधिकारी कर्मचारी द्वारा उड़ीसा प्रांत से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से परिवहन करते दो पिकअप वाहन को जब्त किया गया। एक पिकअप में 55 बोरी एवं दूसरे पिकअप में 82 बोरी धान जिसका कुल वजन 67.50 क्विंटल मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई। जब्त वाहन और धान को सुकमा थाना के सुपुर्द किया गया।