छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत
A new era of education, innovation and skill development begins in Chhattisgarh
IIM, NIT और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम रायपुर, एनआईटी रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच शुक्रवार को 172 करोड़ रुपये के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस पहल के तहत “श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल नवाचार एवं उद्यमिता उत्कृष्टता केंद्र” की स्थापना होगी, जो 2027-28 तक पूरी तरह क्रियाशील हो जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में कहा कि यह समझौता “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न” को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा और गांव-गांव तक शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार की क्रांति ले जाएगा। उन्होंने उद्योग जगत से भी इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल ने रायपुर में किसानों के लिए देश का सबसे बड़ा प्रशिक्षण केंद्र बनाने की घोषणा भी की।
इस मौके पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, आईआईएम और एनआईटी के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






