“भारत मंडपम नई दिल्ली” में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन
A historic event will be held at "Bharat Mandapam, New Delhi"
डॉ. गीतांजलि पंकज होंगी निफा के सिल्वर जुबली समारोह में "यंग सोशल चेंजमेकर अवार्ड” से सम्मानित : “भारत मंडपम नई दिल्ली” में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय एकता, कला और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहन देने वाली प्रतिष्ठित संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेशन फॉर आर्टिस्टिक्स एंड एक्टिविस्ट), जिसके नाम 6 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, इस वर्ष अपनी सिल्वर जुबली (25वीं वर्षगांठ) मना रही है।
इस अवसर पर निफा पूरे भारतवर्ष के हर जिले से एक महिला एवं एक पुरुष को “भारत मंडपम” (नई दिल्ली) में सम्मानित करने जा रही है। कार्यक्रम में किसी भी प्रतिभागी से पंजीयन शुल्क नहीं लिया गया है,जिससे इसकी पारदर्शिता और निष्पक्षता परिलक्षित होती है।
विशेष आकर्षण
* मॉरिशस के माननीय राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
* विश्वविख्यात कत्थक नृत्यगुरु जी अपनी प्रस्तुति देंगे, जो समारोह की सांस्कृतिक गरिमा को और बढ़ाएगा।
* निफा के संस्थापक श्री प्रीतपाल सिंह पन्नू जी ने बताया कि सभी चयनित प्रतिभागियों को “यंग सोशल चेंजमेकर अवार्ड”, “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) सर्टिफिकेट”, टी-शर्ट व मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा। 4 दिवस के इस कार्यक्रम में दिल्ली भारत मंडपम के बाद ऐतिहासिक नगरी करनाल में कार्यक्रम होगा अंतिम दिवस कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए पूरे प्रतिभागियों को ले जाया जाएगा।
पुरस्कार एवं सम्मान
* प्रत्येक राज्य से चयनित एक महिला एवं एक पुरुष को ₹10,000 का नकद पुरस्कार।
* राष्ट्रीय स्तर पर ₹50,000 का भव्य इनाम।
* 51 यंग उद्यमियों को विशेष सम्मान।
डॉ. गीतांजलि पंकज को यह सम्मान शिक्षा, खेल एवं सामाजिक कार्य के लिए मिलेगा। इन्होंने हाल ही में महिला सशक्तिकरण में पीएचडी किया है।
निफा की गोवा, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रियंका बिस्सा जी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को नई सोच और नई ऊर्जा के साथ मिलकर कार्य करते रहना है।"
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों का चयन विगत कई वर्षों की मेहनत का परिणाम है।
निफा का उद्देश्य कला, संस्कृति और सामाजिक योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मंच प्रदान करना है। पिछले 25 वर्षों से संस्था सामाजिक परिवर्तन और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।






