दो जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत

39.61 crore rupees approved for the works of two reservoir schemes.

दो जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर, 05 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की दाताराम (सामरी) जलाशय योजना के कार्यों के 8 करोड़ 82 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर 250 हेक्टेयर खरीफ एवं 100 हेक्टेयर रबी की फसलों की सिंचाई होगी। इसी तरह से विकासखण्ड-शंकरगढ़ की ढुढीचुवा जलाशय योजना के लिए 30 करोड़ 79 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जलाशय योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई हैं।