समाधान शिविर में 1472 मांग तथा 32 शिकायत आवेदनों का निराकरण

1472 demands and 32 complaint applications resolved in Samadhan Camp

समाधान शिविर में 1472 मांग तथा 32 शिकायत आवेदनों का निराकरण

दंतेवाड़ा। विगत दिवस जनपद पंचायत कुआकोंडा के ग्राम पंचायत नकुलनार में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें रेंगानार, गडमिरी, नकुलनार, श्यामगिरी, खुटेपाल, कुआकोंडा के ग्रामीण जन शामिल हुये। 

इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों में जिला पंचायत दंतेवाड़ा के अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, सहित अन्य जनप्रतिनिधि पंचायत के सरपंच, एवं पंच उपस्थित रहे। समाधान शिविर में 27 विभागों से कुल 1519 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1487 मांग व 32 शिकायत थे, जिसमें 1472 मांग तथा 32 शिकायत आवेदनों का निराकरण शिविर में किया गया तथा अन्य लंबित मांगों को शासन स्तर पर प्रेषित किया गया।

नकुलनार सुशासन तिहार कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 13 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया गया तथा 07 नव जात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाल कर प्रचार प्रसार किया गया।  इसके अलावा पीएचई विभाग द्वारा 05 ग्रामो को पीने का साफ पानी जांच मशीन किट, खाद्य विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदाय किया गया, साथ ही लोक सेवा गारंटी अन्तर्गत 17 लोगों का आधार अपडेट किया गया एवं 3 नया आधार बनाने के लिए पंजीयन किया गया।  इस क्रम में कृषि विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को स्पेयर पंप - कृषि कार्ड 05 को दिया गया।