तेंदुए की दहशत में लोग, दिनचर्या में करना पड़ा बदलाव:पार्क प्रबंधन पर्चे चिपकाकर झाड़ा पल्ला, डर के माहौल में छोड़ा

शिवपुरी शहर के हवाई पट्टी के पास मदकपुरा क्षेत्र की कलोनी के रहवासी इन दिनों तेंदुए की दहशत में हैं। दहशत ऐसी कि रहवासियों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ा हैं। हालांकि लोगों ने तेंदुए से छुटकारा पाने के लिए माधव नेशनल पार्क प्रबंधन से मदद मांगी थी, लेकिन पार्क प्रबंधन ने कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में कुछ महीन पर्चे चिपकाकर लोगों को अपनी दिनचर्या बदलने के लिए कुछ बिंदुओं में चेतावनी जारी कर अपना पल्ला झाड़ लिया। जबकि इस क्षेत्र में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका हैं। इस क्षेत्र में कुत्तों की संख्या घटती जा रही है। A4 साइज के पेपर पर चेतावनी चिपकाई, बारिश में धुले पर्चे तेंदुए की दस्तक से पनपी दहशत के चलते मां शीतला नगर के रहवासियों ने तेंदुए से निजात दिलाये जाने की माधव नेशनल पार्क प्रबंधन से गुहार लगाई थी। रहवासियों की मंशा थी तेंदुए का रेस्क्यू कर पार्क प्रबंधन नेशनल पार्क दूसरे हिस्से छोड़े जिससे तेंदुआ बापस कालोनी की ओर रुख न कर सके लेकिन रहवासियों की मंशा के विपरीत कार्य करते हुए पार्क प्रबंधन ने तेंदुये से सर्तकता बरतने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए। इसके लिए पार्क प्रबंधन ने A4 साइज के पेपर का इस्तेमाल किया और कई जगह चेतावनी भरे पर्चे चिपका दिए। A4 साइज के पेपर और उसके आधे पेपर पर दिशानिर्देश चिपका कर पार्क प्रबंधन ने खानापूर्ति कर ली। चेतावनी भरे पर्चे को साइज इतना छोटा कि राहगीर को दिखाई तक न दे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ये पर्चे चिपकाए गए थे। लेकिन बारिश के बाद आधे से भी ज्यादा पर्चे धुल गए हैं। पार्क प्रबंधन ने ये दिए दिशा निर्देश डरे हुए हैं कॉलोनीवासी बोले-रात में घूमता है तेंदुआ शहर से सटे हवाई पट्टी क्षेत्र में पिछले एक साल से तेंदुआ अक्सर लोगों को दिखाई दे जाते हैं, पर पहले कभी-कभार नजर आने वाले तेंदुआ अब हर रोज लोगों को दिखाई दे रहे हैं। हवाई पट्टी और माधव नेशनल पार्क की सीमा के बीच काटी गई मां शीतला नगर कालोनी में अब तेंदुआ रोजाना चहल कदमी करता हुआ नजर आ रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत पैदा हो गई है। कॉलोनी वालों को अपने छोटे-छोटे बच्चों की चिंता सताने लगी है, जिसके चलते अब वह अपने बच्चों को घर से बाहर ही नहीं निकलने दे रहे हैं। तीन भाई इकट्ठे होते हैं तब घर की ओर बढ़ते हैं मां शीतला नगर कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद अंसार ने बताया कि तेंदुए से कालोनी में दहशत का माहौल हैं। शाम से आने-जाने वालों को डर सताने लगता हैं। यह कालोनी शिवपुरी-झांसी लिंक रोड़ से करीब एक किलोमीटर दूर हैं। कालोनी की रास्ता भी कच्चा और कीचड़ से सना हुआ हैं। इसी रास्ते पर तेंदुआ घात लगाए बैठा रहता हैं। वह तीन भाई हैं तीनों अलग अलग जगह काम करते हैं। देर शाम तीनों भाई शिवपुरी-झांसी रोड़ पर रुककर एक दूसरे का आने का इंतजार करते हैं। जब तीनों के आने के बाद एकजुट होकर घर की ओर रवाना होते हैं। गाय और कुत्तों को बना रहा है शिकार कालोनी में महेन्द्र गोयल की गौशाला पर रहने वाले राज कुमार परिहार ने बताया कि तेंदुआ हर रोज कालोनी में घूम रहा हैं। वह अब तक उनकी चार गाय और एक कुत्ते को अपना शिकार बना चूका हैं। इसके अलावा तेंदुआ कालोनी के अन्य कुत्तों को अपना शिकार बना चुका हैं। तेंदुए से कालोनी में दहशत का माहौल हैं। रात के समय अक्सर तेंदुआ कालोनी में शिकार की तलाश में आ रहा हैं। पहले 7 बजे बंद करते थे दुकान, अब 5 बजे ही कर देता हूं-दुकानदार शिवपुरी-झांसी रोड़ पर न्यू फ्रूट मंडी के सामने चाय की गुमठी संचालित करने वाले प्रकाश सिंह सिकरवार ने बताया कि अक्सर तेंदुआ दिखाई देने लगा हैं। यहां लोग मृत मवेशियों को फेंक जाया करते थे। इसके चलते तेंदुआ इस क्षेत्र में आने लगा था। लेकिन अब तेंदुए ने इस क्षेत्र को अपना स्थाई ठिकाना बना लिया हैं। इससे चलते तेंदुए से लोगों में दहशत का माहौल हैं। तेंदुए के डर से वह अपनी दुकान पांच बजे ही बंद करके घर भाग जाते हैं इससे पहले वह शाम 7 बजे अपनी दुकान बंद करते थे।