इंदौर के प्रज्ञा बुद्ध विहार परदेशीपुरा में लगा शिविर:थाईलैंड व श्रीलंका से प्रशिक्षित आर्याजी मैत्ता चित्ता ने समाजजन को कराई ध्यान-साधना

दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इण्डिया, नगर शाखा, इंदौर और प्रज्ञा महिला संघ, इंदौर द्वारा प्रज्ञा बुद्ध विहार, परदेशीपुरा में एक दिवसीय ध्यान साधना शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से सायं. 5 बजे तक चला। इस बीच दोपहर 12.30 से 2 बजे तक बुद्धानुस्सति, मैत्तानुसति, अशुभानुस्सति, मरणानुस्सति, आनापानस्सति, चक्रमण हुआ। इसके बाद पुन: ध्यान साधना चली। भारतीय बौद्ध महासभा के संभागीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सुरेश वानखेड़े ने बताया कि इस ध्यान-साधना का प्रशिक्षण थाईलैंड व श्रीलंका से प्रशिक्षित आर्याजी मैत्ता चित्ता जी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सभी बौद्ध उपासक व उपासिकाएं शुभ श्वेत वस्त्रों में उपस्थित थे।