तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को रौंदा:नशे में था भोपाल का युवक; एक युवक गंभीर घायल, गाय की मौत

शहर के एबी रोड पर रविवार रात एक कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। वह शराब के नशे में थे। उसकी कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक गाय की मौत हो गई। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह भोपाल से गुना आया था। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल का युवक एक कांट्रेक्टर के साथ गुना आया हुआ था। वह पिछले तीन दिन से शहर में था। रविवार रात एबी रोड स्थित एक्सचेंज व यातायात थाने के पास उसने नशे में धुत होकर कई खड़ी गाड़ियों को उड़ा दिया। इस हादसे में सिसोदिया कॉलोनी निवासी अक्षत भटनागर, जो एक्टिवा सवार था, गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही, एक गाय की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने चालक पर जमकर गुस्सा निकाला और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को यातायात थाने में बैठा लिया और उसकी फोर व्हीलर को ज़ब्त कर लिया। आरोपी युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने नशा किया हुआ था और तेज़ रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। उसका कहना था कि अचानक से गाड़ियों के सामने आ जाने के कारण उसकी कार अनबैलेंस हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। उसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी। कैंट पुलिस इस मामले में कार्यवाई कर रही है।