मऊगंज में बोलेरो ने दो लोगों को कुचला, मौत:सड़क किनारे खड़े होकर ऑर्केष्ट्रा सुन रहे थे दोनों, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मऊगंज जिले के बरही गांव में सोमवार रात करीब 10 सड़क किनारे खड़े होकर ऑर्केस्ट्रा सुन रहे दो लोगों को बोलेरो वाहन ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। हनुमना थाने के पुलिस के मुताबिक, घटना में बड़ा गांव निवासी आकाश दुबे और हनुमना निवासी विंध्यवासिनी गुप्ता की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि गांव में ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। उसे देखने के लिए काफी लोग खड़े हुए थे। आकाश और विंध्यवासिनी भी सड़क किनारे खड़े होकर ऑर्केस्ट्रा देखा रहे थे, तभी 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों को कुचल दिया। बोलेरो वाहन राजू बहेलिया के नाम से रजिस्टर्ड है जो हनुमना का ही रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद तुरंत 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया, लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बोले- पुरानी रंजिश में हत्या की गई मृतक विंध्य वासिनी गुप्ता (23) के परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले तो विंध्यवासिनी के साथ मारपीट की। इसके बाद बोलेरो चालू कर उसे पहिए के नीचे धकेल दिया। चलती बोलेरो में एक युवक को अपने हाथ में पकड़े रखा। बाद में उसे छोड़ दिया, जिससे वह भी बोलेरो के नीचे आ गया। मऊगंज एसपी ने परिजनों को पूरी घटना की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर ली है। वहीं पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा है।