भारती विवि में विकसित भारत 2047 तक विषय पर कार्यशाला

छत्तीसगढ़ संवाददाता दुर्ग, 7 दिसंबर। भारती विश्वविद्यालय में विकसित भारत 2047 तक विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी तथा गोद ग्राम समन्वयक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम ने अपने उद्बोधन में बताया कि युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग थीम पर होगा, जिसमें चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विभिन्न क्षेत्रों के शीर्ष लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए युवाओं का चयन 04 फेज द्वारा किया जाएगा जिसमें विजेता युवाओं को आकर्षक ईनाम भी मिलेंगे। युवाओं में से 6 लाख से अधिक तक के नकद पुरस्कार क्विज के प्रतिभागी जीत सकेंगे। विकसित भारत चैलेंज के माध्यम से 1,500 युवाओं का चयन होगा जिसमें पहले विकसित भारत क्विज चैलेंज से युवा चयनित होंगे जो विकसित भारत संबंधी विषयों पर निबंध लेखन मे शामिल होंगे और फिर निबंध से चयनित युवा राज्य स्तर पर अपने विकसित भारत आइडिया की प्रस्तुति देकर अंतिम रूप से 1,500 की अंतिम सूची हेतु चयनित होंगे। विकसित भारत क्विज चैलेंज, यह क्विज 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। 10 प्रश्नों के लिए 300 सेकंड का समय दिया जाएगा। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्विज में भारत की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। क्विज के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता को 1,00,000 रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता को 75,000 रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। तीसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता को 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। अगले 100 शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं को 2,000 रुपए प्रति व्यक्ति सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। अगले 200 प्रतिभागियों को 1,000 रुपए प्रति व्यक्ति अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। उक्त कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित की तथा ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त किए। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण डॉ. मंजू साहू, डॉ. विद्यावती चंद्राकर, हेमलता चंद्राकर, दुर्गा श्रीवास्तव, नीलम त्रेहान, अखिलेश सेन आदि उपस्थित रहे। आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. रोहित कुमार वर्मा व रॉलिक बेंजामिन दास का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।